खरगोनप्रशासनमध्यप्रदेशशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। नाले में बाइक सहित जा गिरे धनपाड़ा के ग्रामीण की पानी में डूबने से हुई मौत….

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम धनपाड़ा के निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की एक दर्दनाक हादसे में नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे ग्राम धनपाड़ा के आगे स्थित अडवा नाले की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि 51 वर्षीय मृतक मंगल सिंह पिता मंशाराम रात में बाईक से अपने खेत में जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में नाला पार करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी।

हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाइक नाले में गिरने के बाद उनके ऊपर ही आ गई, जिससे वह बाइक के नीचे दब गए। नाले में पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकलवाकर बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।

जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!