धर्म-संस्कृति

प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है: दादू महाराज*

डॉ. दादू महाराज संस्थान

प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है: दादू महाराज

इंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य ‘दशहरा मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ रविवार को राजबाड़ा स्थित गोपाल मंदिर परिसर के गीता भवन ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दादू महाराज के पावन सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ, जहां अतिथि सम्मान के साथ समाज, संस्कृति, खेल और मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पमाला, श्रीमद्भगवद्गीता एवं शनि की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सैनी समाज की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका सैनी, उद्योपति वीरेंद्र गुप्ता, बजरंग दल प्रांत सहमंत्री मालवा प्रांत संजय होलकर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, देश के वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, श्री मेनारिया ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जसराज मेहता, डॉ. यशश्री झाड़े प्रसिद्ध चिकित्सक, दुबई से पियूष व्यास इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्मान के दौरान उपस्थिति जनों को संबोधित करते हुए डॉ. दादू महाराज ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

​समारोह में संस्था रुद्राक्ष, महाकाल ग्रुप अन्नपूर्णा, तीर्थों के राजा, केसरिया ग्रुप,
अ.भा. चंद्रवंशी निखर गारी समाज, सिद्धि विनायक सेवा समिति,
निशानेबाज़ प्रियांशी जोशी, कंटेंट क्रिएटर एवं इंफ्लूएंसर राजू सेठ और गोपाल दा,
समाजसेवी संजय अग्रवाल, 256 से अधिक लोगों को आत्महत्या से बचाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. शैलेंद्र सिंह, रंगकर्मी श्रीमती अर्चना चित्तले, शास्त्रीय गायक गौतम काले, डॉ. भारत बाजपेई, समाजसेवी श्रीमती माया कौल, आई केयर सेंटर की उमा झंवर, संगीतकार ओमप्रकाश हार्डिया, राहुल तिवारी पॉडकास्टर, उमा त्रिवेदी संस्था इंदौरियन, सुनीता पाटीदार गगन लेदर डायरेक्टर, एकता मेहता गोबर निर्मित वस्तुएं, वर्षा जैन लघु उद्योग भारती, नम्रता सिंह करणी सेना, सहित अनेक गणमान्य प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन किया गया।

संस्थान से जुड़े माधव इंदौरी ने बताया कि समारोह के अंतिम में विशेष ‘भजन जैमिंग’ सत्र रहा, जिसमें भजन गायक शैलेन्द्र सिंह, अंकित भनोतिया ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रोता देर तक झूमते रहे ।

स्वागत सरपंच कमल धनगर, आशीष साहू, हेमराज चौधरी, संजय अग्रवाल, मनीष रिझवान, विजय अंबेकर, नवीन मंडलोई ने किया।

साथ ही शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजजन और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार राहुल बुंदेला ने व्यक्त किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!