धर्म-संस्कृतिधार

धार में 20 अक्टूबर को निकलेगी मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा रोबोट करेगा प्रदर्शन, लोगों से सीधे संवाद का मिलेगा मौका।

जयपुर के कालबेलिया से लेकर गुजरात के डांडिया रास तक देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

आशीष यादव धार।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार में मां दुर्गा की भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक रंगों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, मायापुरी कॉलोनी की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक लोककलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अनिल जैन ने बताया केि शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रोबोट होगा, जो न केवल अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेगा, बल्कि लोगों से संवाद भी करेगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न शहरों से आने वाले कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आयोजन को विशेष बनाएंगे। शोभायात्रा सुबह 11:30 बजे मायापुरी गरबा चौक से प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले कलाकार अपनी कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।

रोबोट के प्रदर्शन और संवाद को लेकर रहेगा उत्साह
इस बार शोभायात्रा में रोबोट का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहरवासियों को पहली बार शोभायात्रा के दौरान रोबोट को करीब से देखने और उससे संवाद करने का अवसर मिलेगा। आधुनिक तकनीक से जुड़ा यह प्रदर्शन बच्चों और युवाओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। धार्मिक उत्सव के बीच तकनीक को शामिल करने का यह प्रयास आयोजन को एक अलग पहचान देगा।आयोजक अनिल जैन ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तुतियों की योजना बनाई गई है। मुख्य शोभायात्रा से पहले सोमवार, 19 अक्टूबर को रात 8:30 बजे मायापुरी चौक पर कलाकारों की ओर से विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा।

जयपुर के कालबेलिया नृत्य से सजेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा में देश की विविध लोकसंस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। जयपुर से आने वाले कलाकार प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं केरल के कलाकारों की ओर से काकरी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। मुंबई के कलाकार भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। गुजरात के पारंपरिक डांडिया रास के माध्यम से लोकसंस्कृति और उत्सव की उमंग दिखाई देगी। इसके अलावा नासिक के कलाकार रंगोली वादन और ढोल की प्रस्तुतियां देंगे। अलग-अलग क्षेत्रों की कला, संगीत और नृत्य शैलियों को एक मंच पर लाने से शोभायात्रा में सांस्कृतिक विविधता का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। कलाकारों की प्रस्तुतियां धार्मिक आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाएंगी।

रास गरबा मंडल और आदिवासी नृत्य भी होंगे आकर्षण:
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध रास गरबा मंडल की प्रस्तुति भी शामिल रहेगी। गरबा और डांडिया की पारंपरिक धुनों पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आदिवासी नृत्य के माध्यम से क्षेत्र की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। धार की मातृशक्ति भी रंगारंग कार्यक्रम में भागीदारी करेगी। आयोजन में महिलाओं की प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए भी विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं, जिससे परिवारों के साथ पहुंचने वाले लोगों को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अवसर मिलेगा।

धार्मिक आस्था के साथ लोकसंस्कृति का संगम
मायापुरी कॉलोनी की सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को जोड़ने का प्रयास है। मां दुर्गा की शोभायात्रा में पारंपरिक नृत्य, संगीत, ढोल वादन और आधुनिक रोबोट का प्रदर्शन एक साथ देखने को मिलेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों की भागीदारी से आयोजन में राष्ट्रीय लोकसंस्कृति की विविधता भी दिखाई देगी।
समिति के आयोजक अनिल जैन ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि शोभायात्रा में धार के स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!