अपराधखरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट
बड़वाह। बड़वाह पुलिस द्वारा जुआरियों पर लगातार कार्यवाही…मौके से पांच जुआरियों को पकड़ा….

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम सिरलाय में जुआरियों पर कार्यवाही करते हुए बड़वाह पुलिस ने बुधवार को पांच व्यक्तियों को पकड़ा हैं। जिनके पास से नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त की हैं
थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने बताया कि बुधवार की दरमियानी रात को मुखबिर की सूचना पर थाना बड़वाह की टीम द्वारा दबिश देकर जुआ खेलते हुए पांच युवकों को पकड़ा गया हैं।
इस दौरान मौके से अजय उर्फ अंजय पिता राजेन्द्र सिटोले निवासी, भवानी पिता सियाराम, हंसराज पिता प्रेमलाल वर्मा निवासी, सूरज पिता बाबूलाल पटेल, लखन पिता अमृत सिटोले सभी निवासी ग्राम सिरलाय के रहने वाले हैं।
जिन पर थाना बड़वाह पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही बताया कि युवकों के पास से 5032 रुपए नगद, एक तास की गड्डी एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किया गया।




