कृषिमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टसरकारी हलचल

बड़वाह। बड़वाह वनमंडल के उपवन क्षेत्रपालो ने जबलपुर में राज्य वन अनुसंधान संस्थान”SFRI” प्रशिक्षण में श्रेष्ठ प्रथम स्थान किया प्राप्त

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह वनमंडल के उपवन क्षेत्रपालो ने मध्यप्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान SFRI जबलपुर मे आयोजित तीन दिवसीय “सूक्ष्म प्रबंध योजना निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग लिया। जहा उन्होंने प्रशिक्षण में श्रेष्ठ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वनमंडल के उप वन क्षेत्रपाल कमल जोशी ने बताया कि जबलपुर में आयोजित उपरोक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21 अगस्त को सम्पन्न हुआ। जिसका उद्देश्य व्यक्तियों, अधिकारियों या उद्यमियों को किसी परियोजना, व्यवसाय या ग्रामीण विकास कार्य के लिए सटीक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कुशल बनाना एवं वन संसाधनों के सही इस्तेमाल और डेटा विश्लेषण से जुड़ी विभिन्न कार्यों के अध्ययन से संबंधित है।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़वाह वनमंडल से ‘उप वन क्षेत्र पाल कमल जोशी, योगेंद्र बिरथरे, प्रदीप पंचोली, अरविन्द सेंगर, और अनिल चोगने आदि समस्त पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में सम्मलित होकर श्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!