एमपी ब्रेकिंगताज़ा खबर

उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला की मौत के बाद खाचरौद निवासी 66 वर्षीय मरीज संक्रमित

एच1एन1 की पुष्टि के बाद निजी अस्पताल में इलाज जारी, स्वास्थ्य विभाग ने चरक अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड

उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद अब खाचरौद निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों के बाद मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

खाचरौद निवासी मरीज में एच1एन1 की पुष्टि

शनिवार को खाचरौद निवासी नानूराम की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। 66 वर्षीय नानूराम को सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण थे। इसके बाद उन्हें उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

महिला की मौत के बाद बढ़ी निगरानी

इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी एक महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अब खाचरौद निवासी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

चरक अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड

सीएमएचओ डॉ अशोक पटेल ने बताया कि खाचरौद निवासी मरीज का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चरक अस्पताल की चौथी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया है। साथ ही आसपास के घरों में सर्वे और स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गले में खराश, खांसी, बुखार या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच जरूर कराएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!