खरगोनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य
बड़वाह। नर्मदा नदी में नहाने के दौरान इंदौर के युवक की डूबने से हुई मौत…
कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी मे मंगलवार को इंदौर चंदन नगर निवासी 19 वर्षीय युवक रेहान पिता शहादत की नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि युवक के डूबने के दौरान उसके साथी की आवाज सुनकर तुरंत गोताखोर बाबूलाल मंगले व प्रदीप, केवट केवट आदि मौके पर पहुंचे व उसे गहरे पानी से बाहर निकालकर सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की गई। लेकिन युवक की जान नहीं बच पाई।
पश्चात पुलिस को सूचना दी गई व पुलिस मौके पर पहुंची। व आवश्यक कार्यवाही कर पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा हैं कि मृतक युवक उसके साथी मोहम्मद अकलाक के साथ नगर मे फैब्रिकेशन का कार्य करने आए थे। और वह नर्मदा जी नहाने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया।



