खरगोनमध्यप्रदेशशिक्षा-स्वास्थ्यसरकारी हलचल

बड़वाह। सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य का विदाई समारोह हुआ संपन्न….

कपिल वर्मा बड़वाह। सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य का सेवा निवृत्ति समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। 37 वर्ष के सेवाकाल को पूर्ण करते हुए, सांदीपनि शासकीय कन्या शाला बड़वाह की प्राचार्य हंसा कानूड़े सेवा निवृत हुई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। शाला के शिक्षक डीएस चौहान ने संचालन किया। संस्था के उपप्राचार्य निर्मल चौधरी ने बताया कि सेवा निवृत्ति के इस अवसर पर प्राचार्य मैडम का परिवार शामिल हुआ।

कार्यक्रम के आरंभ में विशाल सिंह चौहान एवं अनुप अत्रे ने मैडम के जीवन वृतांत को विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर सभी शिक्षक साथियों ने मैडम के सहज, सरल स्वभाव, छात्राओं के प्रति समर्पण के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन किया। इस अवसर पर मैडम ने कहा कि मैं शासकीय सेवक के रूप में इस विद्यालय से जरूर विदा हो रही हु, लेकिन तन मन से इस शाला से हमेशा जुड़ी रहूंगी। इस अवसर पर प्राचार्य ने मां सरस्वती की एक कीमती प्रतिमा भी भेंट की।

इस अवसर पर सुनीता परमार, नवीन मिश्रा, ज्ञानचंद सावले, सतविंदर सिंह भाटिया, रविंदर कौर भाटिया,भारती सोनी, नवीन मिश्रा, जितेंद्र चौरे, दामिनी कानूनगो, शीतल सोहनी, नागभूषण शर्मा, वीरेंद्र दसौंधी,राकेश शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर ने भी शब्दों व कविताओं के माध्यम से अपने विचार रखे।

इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक शर्मा, बलिराम पटेल, सीमा भार्गव, सुनीता कानूड़े, अनिता विजयवर्गीय ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार की और से अभिनन्दन पत्र एवं उपहार भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!