धर्म-संस्कृति

अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा अग्रवाल समाज के 13 विधार्थी माधवी श्री अग्रसेन अवार्ड , शुद्ध चांदी पदक एवं अभिन्दन से अलंकृत हुए

अग्रसेन सोशल ग्रुप, इंदौर

अग्रसेन सोशल ग्रुप* द्वारा अग्रवाल समाज के 13 विधार्थी श्री अग्रसेन अवार्ड , स्वर्ण पदक से अलंकृत हुए

इंदौर । अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महाराजा श्री अग्रसेनजी के जयंती समारोह पर अग्रवाल समाज के चयनित 101 मेधावी छात्र – छात्राऒ को रजत पदक (10 ग्राम शुद्ध चांदी के पदक) एवं श्री अग्रसेन अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए। सम्मान पाकर जहां मेघावी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे वही ख़ुशी से उनके अभिभावक की आँखे भी सजल हो गई।
ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक शशि राजेश गर्ग, प्रो गोविंद सिंघल,श्याम अग्रवाल ( प्राचार्य ) , ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल छात्र छात्राएं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गीता भवन सत्संग में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

आज कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री राजेश चेलावत, ग्रुप के प्रमुख मार्ग दर्शक श्री प्रेमचन्द गोयल, ने महारजा अग्रसेन जी एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पूजन एवं दीप प्रजव्लित करके किया। मुख्य अतिथि राजेश चेलावत ने अग्रवाल समाज अवार्ड से सम्मानित बच्चों एवं अभिभावकों को
संबोधित करते हुए कहा कि श्री अग्रसेन अवार्ड से बच्चें देश के
कर्णधार हैं इनमें से बच्चे आई एस , आई पी एस एस, देश के रक्षक बनेंगे। इन्हीं बच्चों पर देश का भविष्य निर्भर करता है। आज के बच्चों ने 99.99% अंक प्राप्त करना समाज, शहर एवं देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।
सर्वोच्च प्राप्त अंक करने बच्चों के साथ माता पिता का सम्मान हैं। अग्रसेन सोशल ने प्रतिभा सम्मान मंच देकर अनुकरणीय के कार्य किया हैं। कार्यक्रम मे ग्रुप के पूर्व जज श्री सत्येंद्र जोशी, अरविंद बागड़ी, विजय गोयल, विजय कुमार मेहता आदि ने प्रेरक उद्बोधन से संबोधित कर मेघावी छात्रों को आशीर्वाद दिया।

आज संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के101 मेधावी छात्र छात्राओं के लिए *29 वां प्रतिभा सम्मान समारोह* का आयोजन श्री गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से “अग्रसेनअवॉर्ड2026” , दस ग्राम शुद्ध चाँदी से निर्मित सिक्के (मैडल), “गौरव प्रतिभा सम्मान पत्र “से अलंकृत किया गया।
अतिथि स्वागत महामन्त्री राजकुमार बंसल, संयोजक राजू बंसल , कोषाध्यक्ष सतीश गोयल, विनोद गोयल,संजय मंगल, मनीष मित्तल मनीष खजांची, विजय गर्ग, रवि प्रकाश गर्ग ने किया।
अतिथि को प्रतिक चिन्ह सविता जिंदल,मंजु अग्रवाल, सुमन गोयल, अंजली मित्तल ने दिया

संस्था को 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कक्षा 1ली से कॉलेज तक के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 101विद्यर्थियों का चयन किया था।
साथ ही संस्था को प्राप्त आवेदनों में से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले १३ विद्यार्थियों को “माधवी श्री अग्रसेन अवार्ड 2026 “से अलंकृत किया गया।

” श्री अग्रसेन अवार्ड 2026″ से सम्मानित निम्न विद्यार्थी थे।
कक्षा 1ली टीयारा ऐरन 99.99% अंक। कक्षा दूसरी प्रारबध बंसल 99.80% अंक। कक्षा तीसरी मोहिशा जिंदल 97.00%अंक। कक्षा चौथी मुक्ति बंसल 99.40%अंक। कक्षा पांचवीं तनिष्क अग्रवाल, 99.20%अंक। कक्षा छट्टी नेहा अग्रवाल 99.53%अंक। कक्षा सातवीं कृतिन अग्रवाल 97.90%अंक। कक्षा आठवीं पार्थ बंसल 98.71%अंक। कक्षा नवीं वंश पसारी 97.83%अंक। कक्षा दसवीं मुद्रा मंगल 98.60%अंक। कक्षा ग्यारहवीं विनय गर्ग 98.00%अंक । कक्षा बारहवीं में मध्य प्रदेश की स्टेट टॉपर अनुभूतिअग्रवाल 99.20%अंक। बी टेक भव्या अग्रवाल 9.5 cppa फोर्थ रैंक।

कार्यक्रम का संचालन राजेश गर्ग ने किया। अंत आभार शिव जिन्दल ने प्रकट किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!