धारमुख्य खबरे

कुक्षी। बडवान्या में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की जेब से निकला सुसाइड नोट

कुक्षी से सत्येंद्र मिश्रा की रिपोर्ट।
धार जिले के डही ब्लाक के ग्राम बडवान्या में शुक्रवार सुबह अपने निवास पर 30 वर्षीय युवक पवन रंणदा ने लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी लेकर जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। इस पूरे मामले की जांच इंदौर की एफएसएल टीम के द्वारा की जा रही है। एफएसएल टीम के द्वारा भी मौका स्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना प्रभारी डही प्रकाश सरोदे से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच पुलिस के द्वारा गंभीरता से की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन और बंदूक को जब्त किया है। बता दे मृतक पवन रणदा मिलनसार प्रवृत्ति का था। जिसके चलते घटना की जानकारी मिलते ही उनके निवास पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों का जमावड़ा देखने को मिला। वे अपने पिता के साथ कृषि कार्य एवं एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे। घटना को लेकर क्षेत्रवासी हतप्रभ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!