मध्यप्रदेशमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, यात्रा के दौरान खेत में गिरा पैरा मोटर, राहुल से मिलने को लेकर विवाद, यात्रा पहले पड़ाव पर पहुंची

खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट।
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा शुक्रवार को खरगोन जिले के खेरदा से सनावद के लिये रवाना हुई। आज मध्यप्रदेश में यात्रा का तीसरा दिन है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेता चल रहे हैं। शुक्रवार को यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। इसके बाद सुबह 9.15 बजे मॉर्निंग ब्रेक के लिए यात्रा पहले पड़ाव पर भानबरड पहुंची। यहां विश्राम करने के बाद यात्रा दोपहर करीब 3.30 बजे बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। शाम को राहुल गांधी ओंकारेश्वर में दर्शन भी करेंगे। इसके बाद वे नर्मदा पूजन कार्यक्रम में शमिल होंगे। बता दे शुक्रवार को सुबह टी-ब्रेक के बाद राहुल गांधी से मिलने को लेकर बेड़ियाव खुर्द पंचायत से आगे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं राहुल गांधी की यात्रा के दौरान एक खेत में अचानक पैरा मोटर गिर पड़ा जिससे भगदड़ मचते-मचते बच गई। खरगोन पुलिस को बगैर बताए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस पर रोक लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!