डेढ घंटे बंद रहा वाटसअप, सर्वर डाउन होने के कारण देशभर में कई स्थानों पर लोगों को हुई परेशानी

सत्याग्रह लाइव डेस्क।
दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला वॉट्सऐप का सर्वर करीब डेढ घंटे तक डाउन रहने के बाद फिर से बहाल हो गया है। बता दे वॉट्सऐप की सर्विसेस मंगलवार को दुनिया के कई देशों में करीब डेढ़ घंटे डाउन रही। जानकारी के मुताबिक लोगों के मोबाइल पर वॉट्सऐप ने दोपहर 12.30 बजे काम करना बंद किया था। करीब डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर इसने वापस काम करना शुरू कर दिया। सरकार ने वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा से इस गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दे भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने दीक्कतों का सामना किया। वॉट्सऐप के काम नहीं करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी थी। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई। वाटसअप के सर्वर डाउन होने पर लोगों ने कहा कि मैसेज सेंड नहीं हो रहे है और ना रिसीव हो रहे है। इससे पहले दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता मुंबई समेत कई शहरों से भी यूजर्स ने मैसेजिंग सर्विस के काम न करने की शिकायत की थी। इस बीच दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर वाटसअप ने फिर काम करना शुरू कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।