ओपन गरबा में महिलाओं संग नपाध्यक्ष ने खेला डांडिया

सेंधवा।
नवरात्री के छठे दिवस पर सेंधवा शहर के निवाली रोड स्तिथ रेणुका इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा शहर की समस्त महिलाओ एवं छात्राओ हेतु ओपन गरबा नाईट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, फिट इंडिया ग्रुप की सदस्य श्रीमती मेधा एकड़ी, विभिन्न समाज एवं महिला मंडल की पदाधिकारीयो द्वारा माँ अम्बे की आरती की गयी। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव ने महिलाओ के साथ गरबा कर इस कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस आयोजन की मुख्य अतिथि एवं समस्त महिला पदाधिकारी द्वारा आयोजन में सम्मिलित हुई लगभग 400 महिलाओ के समक्ष इस अद्वितीय गरबा आयोजन की सरहना की। ओपन गरबा नाईट कार्यकम में संस्था द्वारा बेस्ट ड्रेस एवं बेस्ट गरबा डांस का चयन कर पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा स्वल्पाहार का भी स्टाल लगाया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु सेंधवा शहर थाना पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संस्था संचालकगण, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ ने सेंधवा शहर की समस्त मर्त्शक्ति का आभार माना।
ओपन गरबा में महिलाएं शामिल हुई।