खेतिया की छात्रा तनवी जैन ने बनाया जिले में सर्वाेच्च स्थान

खेतिया। राजेश नाहर।
बड़वानी जिले में खेतिया शहर की विद्यार्थियों का रहा अच्छा प्रदर्शन, गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल खेतिया के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोषित हुए सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा में खेतिया शहर की कुमारी तनवी नवीन जैन ने 97.40ः के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तनवी को विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए। तन्वी की सफलता पर शहर में प्रसन्नता का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी। इसी प्रकार गुरुकुल विद्यालय की कुमारी श्रुति नितिन जैन 94.6 0ः के साथ द्वितीय स्थान पर व श्री राम गणेश पटेल 85.20ः के साथ संस्था में तृतीय स्थान प्राप्त किए।
तनवी अपने उच्च अध्ययन हेतु फ़िलहाल नाशिक महारास्ट्र है। जैसे ही उन्हें उनकी सफलता की सूचना मिली उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते कहा मेरे परिवार ने सदैव मेरा हौसला बढ़ाया है मेरे शिक्षकों ने मेरा मार्गदर्शन किया है, मेरा आरम्भ से यही दृढ़ संकल्प था जिसे मेने सफलता से प्राप्त किया,तनवी की पिता नवीन जैन व माता श्वेता अपनी बिटिया के बड़वानी जिले में सर्वाेच्च स्थान पर होने की विद्यालय की सूचना से प्रसन्न है कहते है तनवी को अभी और आगे जाना है।
गुरुकुल विद्यालय की ही छात्रा कुमारी श्रुति नितिन जैन ने 94.60ःके साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती है,85.20ःके साथ विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे श्रीराम गणेश पटेल को भी सभी ने बधाई दी है।
गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य केशव पाटिल व संस्था के संचालक मंडल ने विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें संस्था का गौरव निरूपित किया,,, खेतिया गुरुकुल के विद्यार्थियों की सफलता पर सभी ने बधाई देते हुए सुंदर भविष्य की कामना की है।