बड़वानी

खेतिया। पुलिस ने चलाया गुड टच बेड टच को लेकर अभियान

खेतिया। राजेश नाहर
जिला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चला कर छात्राओं का मार्गदर्शन किया जा रहा। जिसके तहत खेतिया पुलिस द्वारा खेतिया के गुरुकुल व कन्या विद्यालय में आज विशेष अभियान के तहत कन्याओं को गुड टच, बेड टच को लेकर मार्गदर्शन किया। थाना प्रभारी नगर निरीक्षक सीएस बघेल ने छात्राओं के समक्ष मोबाइल फोन पर डच् मबवच ंचच, डायल 100 का समक्ष प्रदर्शन किया। जहाँ डायल करने के बाद आये पुलिस प्रशासन के कॉल को भी सबके समक्ष किया। उपनिरीक्षक श्रीमती ममता जमरे ने छात्राओं को जागरूक रहने के साथ साथ निडर रहने हेतु प्रेरित करते हुए महिला शोषण के सम्बंध मैं जानकारी दी। पुलिस थाने में महिला डेस्क की भी जानकारी दी। वहीं स्वयं के पुलिस होने पर गर्व से जानकारी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने अपने व थाना खेतिया के मोबाईलफ़ोन नम्बर भी दिए।खेतिया थाना प्रभारी बघेल ने कन्या विद्यालय के बोर्ड पर विस्तृत रूप से कन्याओं को इस संबंध में समझाया। गुरुकुल विद्यालय खेतिया के प्राचार्य श्री उमेश पाटिल ने इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार ज्ञापित किया। विद्यालय की छात्राओं ने आज हुए इस कार्यक्रम में मिली जानकारी को लेकर प्रसंता व्यक्ति की विद्यालय की। छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ सवाल जवाब किए। जिसको लेकर उन्होंने अपनी जानकारी प्रमुखता से इस आयोजन में से प्राप्त की। विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि आज के कार्यक्रम से हमे मिली जानकारी से हम स्वयं को सुरक्षित रखने में सहायक होंगे। बताई हेल्पलाइन हमारे लिए मददगार साबित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!