खरगोनमुख्य खबरे

खरगोन-बडवाह में जीती भाजपा, सनावद-कसरावद में जीती कांग्रेस

खरगोन। नगरीय निकाय निर्वाचन में खरगोन जिले की 6 नगरीय निकायों के परिणाम आ गए हैं। यहां बड़वाह-करही में भाजपा, सनावद-कसरावद में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कसरावद में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 4 और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है। सनावद के 18 वार्डों में से 11 में कांग्रेस और सात पर भाजपा जीती है। वहीं खरगोन में भाजपा को बहुमत मिला है। 33 में से 18 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 8 में निर्दलीय, चार पर कांग्रेस और तीन वार्डों में ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। बात करते है खरगोन जिले की अन्य निकाय की। जिनमें करही नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां 8 सीट, 7 में कांग्रेस पार्षद जीते है। वहीं कसरावद नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यहां 15 वार्डों में से 10 पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को चार पर जीत मिली है। इसी प्रकार बड़वाह में भाजपा का कब्जा हुआ। यहां 18 में से नौ वार्डों में भाजपा, पांच में निर्दलीय जीते, कांग्रेस चार पर सिमटी।
बड़वाह में कांग्रेस को जनता की ना-
बड़वाह में पिछले दो निकाय चुनावों में नगर पलिका अध्यक्ष पद जीतकर सत्ता संभालने वाली कांग्रेस को इस बार जनता ने आशीर्वाद नहीं दिया।
इस बार कांग्रेस को 18 में से केवल 4 पार्षदों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली के चलते अपना अध्यक्ष नहीं बना पाएगी। परिषद में कम पार्षद होने के बाद भी 13 साल से अध्यक्ष पद पर काबिज रहने के बावजूद कांग्रेस इस चुनाव में पिछड़ गई। कुछ वार्डाे में तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर भी रही है।

Loktantra खरगोन नगर पालिका सहित 06 नगर निकायों के परिणाम,कौन बना सरताज किसकी बनेगी परिषद
Jul 20, 2022 – 14:060
Facebook Twitter
Loktantra खरगोन नगर पालिका सहित 06 नगर निकायों के परिणाम,कौन बना सरताज किसकी बनेगी परिषद
खरगोन जिले की 6 नगरीय निकायों में

सबसे पहले बात खरगोन की- खरगोन में दंगे के बाद हुए चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश की नजरें यहां पर टिकी हुई थी। खरगोन नगर पालिका के कुल वार्ड 33 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस बमुश्किल इज्जत बचाने में कामयाब रही और 4 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ा। यहां कांग्रेस से ज्यादा अच्छी स्थिति में निर्दलीय नजर आए और 07 सीटें मिली। ओवैसी की पार्टी AIMIM को भी यहां 3 सीटें प्राप्त हुई।

खरगोन परिणाम

बीजेपी 18 विजय
कांग्रेस 04 विजय
Aimim 03 विजय
निर्दलीय 08 विजय

कसरावद नगर परिषद के 15 वार्डो में सचिन यादव के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है 15 सीटों में जहां कांग्रेस 10 भाजपा 4 सीटों तक सिमट गई

कांग्रेस- 10 विजय
भाजपा-4 विजय
निर्दलीय-1 विजय

करही पाडल्या नगर परिषद में कांग्रेस भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली कड़े मुकाबले में भाजपा में एक से ज्यादा प्राप्त का बहुमत प्राप्त करा है कुल वार्ड 15 वार्डो में

भाजपा-8
कांग्रेस-7

बडवाह नगर पालिका परिषद के 18 वार्डो में भाजपा ने 9 सीटें लाकर बहुमत प्राप्त करा है यहां कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब थी कि निर्दलय ले उससे ज्यादा 5 सीटें लेकर आए हैं और कांग्रेस को मात्र 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा

भाजपा -9
कांग्रेस- 4
निर्दलीय -5

सनावद नगर पालिका परिषद कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त करा है और 11 सीटें प्राप्त करिए परिषद की कुल के 18 वार्डो में

कांग्रेस-11
भाजपा -7

बिस्टान नगर परिषद में कांग्रेस भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां पर निर्दलीय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे परिषद के कुल 15 वार्डो में

भाजपा-7
कांग्रेस-6
निर्दलीय-2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!