बड़वानीमालवा-निमाड़

खेतिया; चातुर्मास के लिए सन्तों का मंगल प्रवेश, हुई भव्य आगवानी

खेतिया। राजेश नाहर।
परमपूज्य आचार्य श्रीजनमणिप्रभ सूरीश्वरजी की आज्ञा से सर्वश्री चम्पाश्री जी म.सा.,के आशीर्वाद से आज महाराष्ट्र मध्य प्रदेश की सीमा से चातुर्मास हेतु परम पूज्य विमलप्रभाश्रीजी सहित 6 ठाना,का भव्य प्रवेश हुआ। चातुर्मास पर सन्तो आगमन पर भव्य शोभायात्रा(वरघोड़ा)महाराष्ट्र सीमा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरता हुआ जैन मंदिर पहुंचा जहां सन्तों ने दर्शन कर स्व0 चम्पादेवी बनेचन्द नाहर आराधना भवन में चातुर्मास विश्राम हेतु प्रवेश किया। गुरुवंदना एवं मंगलाचरण के लिए विशेष धर्म सभा का आयोजन खतरगच्छभवन में किया गया जहां ना सिर्फ खेतिया वहां वरन मप्र व महाराष्ट्र के दूरदराज से आए लोगों ने भी इस धर्म सभा का लाभ लिया। श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष महिपाल जैन व पदाधिकारी यो के अनुसार संतों का चातुर्मास खेतिया हो रहा जहाँ सम्पूर्ण चातुर्मास काल में धर्म आराधना के विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जाएगा ।आज हुए भव्य प्रवेश का वरघोड़ा महारास्ट्रसीमा से जैन मंदिर तक पहुंचा जिसमें गाजे बाजे के साथ संतो की खेतिया शहर में आगवानी की गई इस दौरान,जैन परिवारों ने अपने मकानों,प्रतिष्ठानों के समक्ष परिवार सहित परंपरागत गवली कर आगमन पर स्वागत किया,विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार भी लगाए।मूर्तिपूजक संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ स्थानकवासी संघ के सदस्य,जैन युवा मंडल सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों के साथ साथ शहर के नागरिक भी उपस्थित रहे।सन्तो के आगमन पर आयोजित धर्म सभा में स्वागत वंदन हेतु प्रस्तुति दी गयी।विद्वान सन्तों ने धर्म आराधना के साथ आगे बढ़ने,संघठित रहने हेतु प्रेरित किया।धर्मसभा में बड़ी संख्या में उपस्थिति बनी रहीसौ0 प्रमिला बाई गणेशमल जी बाफना परिवार व सौ0 मंगला बाई जसराज जी भंसाली परिवार द्वारा स्वामीवत्सल आयोजित किया गया। चातुर्मास काल मे खेतिया शहर में धर्म आराधना का अवसर आज से प्रारंभ हुआ,सभी सन्तों के आगमन से बहुत उत्साहित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!