देश-विदेशमनोरंजनमुख्य खबरे
सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया, रूबल शेखावत रहीं फर्स्ट रनरअप

मुंबई.
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कर्नाटक में रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता. वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फस्र्ट रनरअप रही और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं.
मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी.