
हज 2025 इंदौर से मक्का-मदीना रवाना हुए हाजियों और महिला हाजियों का भव्य स्वागत समारोह संपन्न
इंदौर से मक्का और मदीना हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हाजियों और महिला हाजियों के सम्मान में आज एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष श्री मंजूर बैग के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाजजन और हाजी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पुष्प वर्षा कर तथा गुलदस्ते भेंट कर हाजियों का सम्मान किया। उपस्थित जनसमूह ने हाजियों से अपील की कि वे मक्का और मदीना में भारत की एकता, भाईचारे और देश की समृद्धि के लिए विशेष दुआ करें।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और भावनात्मक रहा, जहां अपनों को विदा करते समय परिजनों और मित्रों ने उन्हें दुआओं के साथ रवाना किया।समारोह में संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग के साथ रियाज खान, शकील खान, समीर बैग, मुकेश बजाज, नासिर बैग, एजाज कुरैशी, रवीश पचौरी, यूनुस खान, फारुक खान, इलियास खान, हसीब परवेज हनफी, परवेज कुरैशी, फैजान बैग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।