अग्रवाल संगठन नवलखा क्षेत्र इंदौर द्वारा आयोजित आनंद नगर रामकथा की पूर्णाहुति पर यज्ञ-हवन में उत्तम स्वामी ने डाली आहुतियां

अग्रवाल संगठन नवलखा क्षेत्र इंदौर द्वारा आयोजित आनंद नगर रामकथा की पूर्णाहुति पर यज्ञ-हवन में उत्तम स्वामी ने डाली आहुतियां
इंदौर, । अग्रवाल संगठन नवलखा की मेजबानी में आनंद नगर खेल परिसर मैदान पर चल रहे रामकथा महोत्सव की पूर्णाहुति शास्त्रोक्त विधि से यज्ञ-हवन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी के सानिध्य में कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अग्रवाल संगठन नवलखा की ओर से महेश अग्रवाल के साथ पार्षद मृदुल अग्रवाल, संयोजक संदीप गोयल आटो, पूजा गोयल, सुनील बड़गोंदा, संजय हाई-वे, गोविंद मोरनी, मंडी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अखिलेश गोयल, राजेन्द्र समाधान, एवं राजेन्द्र टीटू सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी आहुतियां समर्पित कर समाज और शहर में सदकर्मों की निरंतरता के लिए प्रार्थना की।
महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी ने शहर के अग्रवाल एवं वैश्य बंधुओं के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि के साथ ही इंदौर को आठवीं बार स्वच्छता में अग्रणी होने के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी समर्पित की। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, यजमान समूह के दुर्गेश गर्ग एवं रामनिवास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आयोजन से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित थे।