मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा। भ्रष्टाचार और महिला हिंसा के खिलाफ कर्नाटक की मंजुला कर रही पैदल यात्रा

सेंधवा। भ्रष्टाचार और महिला हिंसा के खिलाफ कर्नाटक के रायचूर जिले की 25 वर्षीय मंजुला नेगीमुका दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रही हैं। 27 दिन में 900 किलोमीटर की दूरी तय कर मंगलवार को वे मध्य प्रदेश के सेंधवा शहर पहुंची हैं। उन्होंने 25 मार्च को अपने गांव बेडणि से यात्रा शुरू की थी।
मंजुला डेढ़ महीने में दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती हैं। उनकी इच्छा पीएम को एक विनती पत्र सौंपने की है। मंजुला का मानना है कि कड़े कानून से न केवल महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी, बल्कि पूरी दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनेगी। मंजुला ने बताया कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत है। मंगलवार को मप्र के सेंधवा में प्रवेश पर नगर महिला मंडल और प्रबुद्धजनों द्वारा स्वागत किया गया।