बड़वानीमुख्य खबरे

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एंव महिला व नवजात शिशु चिकित्सालय बड़वानी का किया निरीक्षण

बड़वानी। कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने जिला चिकित्सालय एंव महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों, सेंट्रल लैबोरेट्री कक्ष, मेन ओपीडी, शिशु रोग कक्ष, सीसीटीवी मॉनिटरिंग यूनिट, दवा वितरण केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड, आयसीयू तथा मरीजों के लिए संचालित लिफ्ट व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लैब में जाकर मशीनों की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली तथा स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर जांच की प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही उन्होंने आयसीयू वार्ड में जाकर गंभीर मरीजों की स्थिति का अवलोकन किया और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय में कलेक्टर ने इन बॉर्न यूनिट, प्रसूति प्रतीक्षालय ( बर्थ वेटिंग रूम) आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ.अंनीता सिंगारे, तहसीलदार एवं अन्य चिकित्सक स्टाफ उपस्थित थेे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!