मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। पुष्पांजलि अर्पित बाबा साहब को याद कर श्रद्धांजली दी

 

सेंधवा। देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजली दी। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नपा जनसंपर्क कार्यालय पर डॉ आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्हें याद करते हुए अग्रवाल ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर, एक भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, और राजनीतिज्ञ थे। वे भारत के संविधान के प्रमुख ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे और भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। बाबा साहेब अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए आवाज उठाई। वे जातिवाद और अस्पृश्यता के खिलाफ थे। पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा कि बाबा साहब दलितों को शिक्षित करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए कई संगठन और आंदोलन शुरू किए। बाबा साहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने संविधान के मसौदे में कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को शामिल किया, जैसे कि जाति के आधार पर भेदभाव का निषेध और सभी नागरिकों को समान अधिकार मिले की वकालत की। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर ने राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वे भारत के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानून और नीतियों को लागू किया, जो सामाजिक न्याय और समानता के लिए महत्वपूर्ण थे। मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान की रचना की जिसकी वजह से आज देश विकसित राष्ट्र के रूप स्थापित होकर आर्थिक व सामाजिक स्तर पर मजबूत हुआ है। इस अवसर भाजपा के सुरेश गर्ग, रामेश्वर पालीवाल, हुकुम पवार, पार्षद कालू सावले, अखिलेश पवार, दीपक पाटिल, सुनील शर्मा, ललिता शर्मा, विवेक तिवारी, रोहित गर्ग, प्रखर शर्मा लला, आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!