विद्याधाम पर चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, राम जन्मोत्सव की हुई महाआरती
विद्याधाम पर चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, राम जन्मोत्सव की हुई महाआरती

विद्याधाम पर चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, राम जन्मोत्सव की हुई महाआरती
इंदौर,। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन रविवार को दोपहर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 21 विद्वानों द्वारा सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं उसके पूर्व दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव की महाआरती के साथ हुआ।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी एवं पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि महायज्ञ में अब तक 2 लाख से अधिक आहुतियां संपन्न हुई है। इनमें एक लाख 51 हजार आहुतियां सग्रमहख एवं 51 हजार आहुतियां रविवार को हुए श्रीराम महायज्ञ के दौरान समर्पित की गई। श्रीराम जन्मोत्सव में सुबह षोडषोपचार पूजन, दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य समूह की ओर से पं. राहुल कृष्ण शास्त्री, पं. योगेश पाराशर, पं. लोकेश शर्मा सहित 21 विद्वानों ने यज्ञानुष्ठान संपन्न कराया। आश्रम पर भगवती के नित्य नूतन मनोहारी श्रृंगार में पं. लोकेश शर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा। आज चैत्र नवरात्रि की समापन बेला में मां भगवती को 56 भोग भी समर्पित किए गए। आश्रम परिवार के राजेन्द्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर एवं संजय पंडित ने बताया कि महानवमी पर सौग्यवती एवं कन्या पूजन भी किया गया। अब 12अप्रैल को हनुमान प्राकट्य महोत्सव में सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार तथा प्रकटोत्सव के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। संध्या को रामायण पाठ भी होगा।