मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए खजराना गणेश मंदिर में हुआ यज्ञ अनुष्ठान
लम्बोदर से प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के सुशासन व लबी उम्र की कामना

मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए खजराना गणेश मंदिर में हुआ यज्ञ अनुष्ठान
लम्बोदर से प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के सुशासन व लबी उम्र की कामना की
इंदौर । नानूराम कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ो समाजसेवी व युवा खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। खजराना में विद्वान पंडितो के सानिध्य में भगवान गणेश का अभिषेक कर गणपति अर्थवशीष का पाठ किया गया। इसके पश्चात प्रदेश के मुखिया एवं मोहन यादव सरकार के सुशासन व उनकी दीर्घायु के लिए मंगल कामना की गई। नानूराम कुमावत ने बताया कि मोहन यादव सरकार में प्रदेश का चोतरफा विकास हो रहा हैं। किसान, व्यापारी वर्ग के साथ ही महिलाओं, युवतियों व विधार्थियों को भी अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं। शहर ही नहीं प्रदेश स्तर पर जो विकास कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशन में हो रहे हैं वो आम से लेकर खास नागरिकों में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। मंगलवार को उनकी दीर्घायु के लिए खजराना गणेश मंदिर में यज्ञ, हवन व पूजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान स्वाहाकार की मंगल ध्वनियां भी मंदिर परिसर में गूंजती रही। अनुष्ठान के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण भी किया गया।
21 विद्वानों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ यज्ञ अनुष्ठान
नानूराम कुमावत ने बताया कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव सरकारी योजनाओं के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। पुरातन इमारतो को सहेजने व सावरने के साथ ही महाकाल मंदिर का कायाकल्प उनकी देखरेख में ही किया जा रहा हैं। खजराना गणेश मंदिर में मुख्य पुजारी अशोक भट्ट सहित 21 विद्वानो के सानिध्य व बटुको की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों ने यज्ञ में अपनी आहुतियाँ समर्पित की। इस मौके पर योगराज पाटीदार, अजय सिंह कोटिया गौरव डावर, ऋषि चौधरी, मनीष यादव, ललित मंडलोई, सोनू नाहर प्रमोद बौरासी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।