सेंधवा
एकल अभियान महिला समिति तीन स्कूल के बच्चों के साथ खेली फूलों से होली

सेंधवा। एकल अभियान महिला समिति सेंधवा के द्वारा तीन गांव में जाकर विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। बलवाड़ी संच चिखली, ग्राम जामठी और ग्राम देवली ग्राम में एक एक स्कूल में 30 बच्चे हैं सभी बच्चों के साथ फूलों से होली खेली गई। वहीं बच्चों से चर्चा करते हुए उनके अध्यापन की जानकारी ली गई। बच्चों ने गायत्री मंत्र व हनुमान चालीसा भी सुनाया। तीनों विद्यालय के आचार्य से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों के साथ फूलों से होली खेली गई। इसके बाद बच्चों को नाश्ता करवाया। आचार्य को वस्त्र देकर सम्मान भी किया गया। इस दौरान एकल अभियान की महिला समिति अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति बैरागी, सचिव सुप्रिया वैध, वन प्रभारी योगिता जैन, प्रमुख मनोरमा मैडम, प्रभारी मनीष तावड़े, प्रभारी अंजना शर्मा सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ बहुत उल्लास के होली का त्यौहार मनाया।