आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी के साथ पुलिस बल ने बड़वानी शहर में निकाला फ्लेग मार्च

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने बुधवार को आगामी त्योहार होली, धुलंडी, रंगपंचमी व रमजान के मद्देनजर और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़वानी शहर में पुलिस बल के साथ एक प्रभावी फ्लेग मार्च किया। इस फ्लेग मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।
फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह कुशवाह, डीसीपी अजाक श्री जितेंद्र भास्कर तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा और थाना प्रभारी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित कुल 125 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। इस मार्च ने सुरक्षा बलों की तत्परता और उनकी जनता की सुरक्षा में प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पुलिस द्वारा बड़वानी शहर के मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, और रहवासी क्षेत्रों में पैदल फ्लेग मार्च किया गया। इन क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी से जनता को सुरक्षा का अहसास हुआ और आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने इस फ्लेग मार्च के दौरान कहा कि हमारी प्राथमिकता शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इस फ्लेग मार्च के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पुलिस हर समय और हर स्थिति में जनता के साथ है और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा।
फ्लेग मार्च का मुख्य उद्देश्य- त्योहारों और आगामी संवेदनशील समय के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना। जनता को यह अहसास दिलाना कि पुलिस पूरी तरह से तैयार है और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर अपराधियों पर कड़ी नजर रखना।
यह फ्लेग मार्च न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाता है, बल्कि शहर के नागरिकों के लिए सुरक्षा की एक नई उम्मीद भी जगाता है। पुलिस विभाग की यह सक्रियता आगामी त्योहारों में शांति बनाए रखने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी।