सनावद। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव….पारंपरिक फाग गीतो की दी प्रस्तुति…

राहुल सोनी सनावद। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर में फाग उत्सव के आयोजनों की शुरूआत हो चुकी है। स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मुरली मनोहर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए फाग उत्सव मनाया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से राधाकृष्ण का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
सुष्मिता जोशी व जया पगारे को राधा कृष्ण की जीवत झांकी के रूप में सजाया गया। महिलाओं ने फाग उत्सव मनाते हुए पारंपरिक फाग गाएं। विजेता व्यास व सीमा शर्मा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त होते पारंपरिक लोक गीतो को फिर से बनाएं रखना साथ ही हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना है।
महिलाओं ने उत्साह के साथ ढोलक की थाप पर एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व अध्यक्ष पूर्णिमा दुबे ने पूर्व कार्यकारणी सदस्यों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। ज्योति येवतीकर ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। महिला दिवस पर विश्वयापी एकता ब्राम्हण महासंघ सदस्यों को नियुक्ति पत्र नगर अध्यक्ष मीना शर्मा ने प्रदान किए। इस दौरान श्यामा शुक्ला सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।