सेंधवा
सेंधवा। विप्र नारी सेवा संस्थान ने महिला दिवस मनाया

सेंधवा। विप्र नारी सेवा संस्थान द्वारा आदर्श महिला मंडल स्कूल द्वारा संचालित द वंडर किड्स स्कूल की महिला टीचर्स का सम्मान किया गया। स्कूल प्रिंसिपल संध्या उपासनी, किरमा सोलंकी, पूजा भाटी व यहां पर काम करने वाली संध्या गुप्ता ताई का सम्मान किया गया। सभी को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार व तुलसी का पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर विप्र नारी सेवा संस्थान सेंधवा कीे प्रदेश प्रवक्ता निशा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुप्रिया वैध, संभाग अध्यक्ष मनीष जोशी व जिला अध्यक्ष अंजना शर्मा के द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान दीपिका शर्मा, पूजा ठक्कर, अंजली शर्मा, दीपशिखा शर्मा, ललिता शर्मा मौजूद रही।