खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

सनावद। सायबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान… बाटे पेंपलेट…

राहुल सोनी सनावद। पुलिस विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ अपराधों से बचने के लिए भी गुरुवार जन जागरुकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा सनावद पुलिस थाना क्षेत्र में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने नगर के सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों और स्कूलों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई और बचाव हेतु सतर्क किया गया।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार का फ्रॉड होने की आशंका पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस विभाग द्वारा नगर में साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने वाले पंपलेट भी बड़े पैमाने पर वितरित किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!