स्कूल द वंडर किड्स में वार्षिकोत्सव संपन्न

सेंधवा। आदर्श महिला मंडल द्वारा संचालित स्कूल द वंडर किड्स इंग्लिश मीडियम में परीक्षा का समापन होने के बाद एक दिवसीय गैदरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। संस्था द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन किरमा सोलंकी ने किया। जून माह से द वंडर किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल निशुल्क निरंतर चलती रहेगी। महिला मंडल द्वारा महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा 1 घंटे प्रतिदिन चलाई जा रही है। कार्यक्रम का आभार पूजा भाटी ने किया। बता दे आदर्श महिला मंडल द्वारा स्कूल द वंडर किड्स इंग्लिश मीडियम का निशुल्क संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्राचार्य संध्या उपासनी, अध्यक्ष मेधा एकडी, उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा, सचिव सुप्रिया वैद्य, सह कोषाध्यक्ष तृप्ति खले, मनोरमा लोणारी, हर्षा शर्मा, जोस्सना अग्रवाल, निशा शर्मा, आरती अग्रवाल, योगिता जैन, ज्योति बैरागी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।