बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी हर घर तिरंगा अभियान की जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना

बड़वानी।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 11 से 17 अगस्त तक जिले के ढाई लाख घरों में तिरंगा लहराया जायेगा। इस अभियान की जनजागरूकता हेतु बड़वानी शहर के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। जिसे हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा सोमवार को शासकीय उत्कृट विद्यालय बड़वानी से रवाना किया गया।
जनजागरूकता रैली के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत हमे अपने घरों पर आन-बान-शान से तिरंगा लहराना है। साथ ही अपने रिश्तेदारो, पड़ोसियो, दोस्तो को भी अभियान की जानकारी देकर तिरंगा लहराने हेतु प्रेरित करना है।


इस दौरान उन्होने बताया कि तिरंगा लहराने के पहले हमे ध्वज संहिता के बारे में भी पता होना चाहिए। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान तिरंगा लहराते समय इस बात का ध्यान रखे कि केसरिया रंग की पट्टी हमेशा उपर होनी चाहिए। तिरंगे को सूर्योदय के साथ लगाया है तथा सूर्यास्त होने पर उसे पूरे सम्मान के साथ उतारना है। तिरंगे को हमे मोड़ना नही है तथा उसे सुरक्षित स्थान पर रखना है।

विद्यार्थियों ने रैली में हाथों से थामा 12 मीटर लंबा तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की जनजागरूकता रैली में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी, शासकीय हाई स्कूल क्रमांक 3 बड़वानी के विद्यार्थियों ने रैली में सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थी 12 मीटर लंबाई का तिरंगा अपने दोनो हाथों में थामकर चले। इस दौरान विद्यार्थियों ने झण्डा उंचा रहे हमारा, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् एवं जन-जन तक पहुंचायेंगे हर घर तिरंगा लहरायेंगे के नारे भी लगाये।
. इस अवसर पर श्री अनिल कुमार सीईओ जिला पंचायत, श्री घनश्याम धनगर, एसडीएम बड़वानी, श्री निलेश सिह रघुवंशी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, श्री आसाराम मुजाल्दे विकास खंड शिक्षा अधिकारी बड़वानी, श्री रणजीत सिंह जाधव, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, श्री इकबाल आदिल, प्राचार्य क्रमांक 2 बड़वानी, श्री मुकेश पंवार, प्राचार्य शासकीय कन्या उमावि बड़वानी, श्री संतोष मिश्रा, प्राचार्य हाई स्कूल क्रमांक 3 बड़वानी, श्री मुस्तकीम खान प्राचार्य उमावि सिलावद सहित समस्त चारों संस्थाओं के शिक्षक,पीटीआई व अधीक्षक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!