इंदौरराजनीति

देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है

श्रद्धेय अटलजी ने कई योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को आगे बढ़ाया

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने  इंदौर के भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया

देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है

श्रद्धेय अटलजी ने कई योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को आगे बढ़ाया

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को इंदौर भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष पर होने जा रहे कार्यक्रम को मंडल स्तर तक पूर्ण निष्ठा के साथ आयोजित करना है। साथ ही 23 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाना है। श्री शर्मा ने बैठक में आजीवन सहयोग निधि को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी  की जन्मशताब्दी वर्ष पर होने जा रहे कार्यक्रम को मंडल स्तर तक आयोजित कर सभी को अटल के विचारों को आत्मसात कराना है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटलबिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं।  स्व. अटल की सरकार ने अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं नदी जोड़ों योजना जैसी अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं देकर आम जन के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया था। अटल ने परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। अब कोई भी दुश्मन देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता  कृष्णमुरारी मोघे, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा, विधायक  रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़,  महेंद्र हार्डिया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम अध्यक्ष  सावन सोनकर, पूर्व विधायक  सुदर्शन गुप्ता,  गोपी कृष्ण नेमा, पूर्व महापौर श्रीमती उमाशशि शर्मा, पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष  निशांत खरे, श्रीमती अंजू मखीजा, नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड,, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  दीपक जैन टीनू,श्री सुधीर कोल्हे,प्रदेश प्रवक्ता  नरेंद्र सलूजा,  आलोक दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!