मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। नपा में लगाई थंब मशीन, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नपा कार्यालय में मिलने लगे कर्मचारी

सेंधवा। कर्मचारियों के समय पर नहीं आने व समय से पहले ऑफिस से जाने की शिकायत मिलने पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों की इस अनियमितता पर कार्रवाई को लेकर सीएमओ को निर्देशित किया।
नपा से प्राप्त जानकारी अनुसार कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं आने पर पूर्व में कर्मचारियों को समय पर ऑफिस आने हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, उसके बाबजूद कुछ कर्मचारी समय को अनदेखा कर रहे थे। जिस पर नपा सीएमओ मधु चौधरी द्वारा नपा कार्यालय में थंब मशीन लगवाई गई है। उसमें कर्मचारियों को कार्यालय आने का समय सुबह 10 बजे व ऑफिस से वापस जाने के समय 6 बजे निर्धारित कर दिया गया है। अब कर्मचारी आधे घंटे लेट आने पर उस दिन की अनुपस्थिति लगा दी जाती हैं। इस तकनीक से कर्मचारियों में सुधार आकर अब कर्मचारी निर्धारित समय पर ऑफिस आते हैं और समय पर घर जाते है। देर से आने वाले कर्मचारियों की अटेंडेंट नहीं लग पाती है। जिससे उनका वेतन कट जाता है। इस व्यवस्था से अब कर्मचारी समय पर आकर लाइन लगाकर थम्स लगते हैं। जिससे जहां नगरपालिका का कार्यलयीन कार्य सुचारू होने लगा है। वहीं नागरिकों को नपा कार्यालय में कर्मचारियों के उपलब्ध होने के कारण उनके काम भी समय पर होने लगे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!