सेंधवा। 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 12 वर्षों से काट रहा था फरारी

सेंधवा। थाना सेंधवा शहर पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज अपराध मामले में पिछले 12 साल से फरार आरोपी को पकड़ने में शहर पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के फरार होने पर उसके उपर 10 हजार रूपये का इनाम भी घोशित किया गया था। शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि थाना सेंधवा शहर पर दर्ज अपराध में विशेष न्यायालय बड़वानी के प्रकरण में आरोपी इंदरसिंह पिता गिलदार निवासी केरमला थाना वरला का प्रकरण में न्यायालय पर पेशी से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष न्यायलय बड़वानी द्वारा आरोपी इंदरसिंह का स्थाई वारंट दिनांक 20 फरवरी 2013 को जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक बडवानी द्वारा उक्त फरार स्थाई वारंटी इंदरसिंह पिता गिलदार बारेला की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया था । शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा काफी लंबे समय से लंबित फरारी ईनामी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम को जानकारी मिली कि स्थाई वारंटी इंदरसिंह बारेला वर्तमान में अपने घर पर आया हुआ है। जिसे टीम द्वारा ग्राम केरमला थाना वरला से गिरफ्तार कर वारंटी को न्यायालय पेश किया गया।
टीम में शामिल- आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, एएसआई संजय पाटीदार, आर.591 निरज डांगरे तथा एएसआई मनीष सोलंकी एवं आर.655 आत्माराम निगोले थाना वरला, प्रआर.180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी व थाना सेंधवा शहर स्टाफ का सहयोग रहा।