सनावद। पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, शुरू किया समर्पण निधि एकत्रिकरण अभियान…

राहुल सोनी सनावद। भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के समर्थक और भाजपा के पितृ पुरूष माने जाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. उपाध्याय को याद किया। शुभम शर्मा ने बताया पं. उपाध्याय के लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम थी।
उनका कहना था कि राजनीतिक व्यक्ति को जन सेवक के रूप में कार्य करना चाहिए। भारतीयता, धर्म, धर्मराज्य, राष्ट्रवादी और अंत्योदय की अवधारणा से ही भारत को विश्व गुरु का स्थान हासिल हो सकता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में व ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में दीनदयाल उपाध्याय जी के पदचिन्हों का अनुसरण किया।
कार्यक्रम में भाजपा का समर्पण निधि एकत्रिकरण अभियान प्रभारी अनिल अजमेरा व लक्ष्मीनारायण पटेल के मार्गदर्शन में चलाया गया। इस दौरान गंगा भारती शर्मा, अमिता मंत्री, सरोज इंगला, मनेाज जैन, अमरदीप खनूजा, आनंद परवाल, राहुल सोनी, रोहण देवाणी, अमित अत्रे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।