धारमुख्य खबरे

दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर धार जिला कार्यालय व धामनोद में सांसद सावित्री ठाकुर व जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने आतिशबाजी कर मिठाई बाटी

यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत है- सावित्री ठाकुर केजरीवाल जैसे शातिर को धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने हराया - निलेश भारती जिलाध्यक्ष

आशीष यादव धार –

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने धार नगर में वाहन रैली निकाली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा पर विजय प्राप्त की है। देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं है। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने बुरी तरह हराया हे । इस से यह साबित होता हे कि अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता त्रस्त थी धार की जनता के लिए आज गर्व की बात हे कि केजरीवाल जैसे शातिर को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद प्रवेश वर्मा ने प्रचंड बहुमत से हराया है। उक्त बात धार सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में धामनोद में कही। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, संभागीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय पर दिल्ली जीत का जश्न:
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। भाजपा की प्रचंड जीत और केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार पर धार में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह था और यह उत्साह हो भी क्यों ना क्यों कि केजरीवाल जैसे झूठ बोलने वाले को हराने वाले प्रवेश वर्मा धार के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद हैं। इस अवसर पर अनिल जैन बाबा शिव पटेल कालीचरण सोनवानीया मनीष प्रधान दीपक सिंह रघुवंशी विशाल राठौर आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!