सेंधवा

नेहरू स्मृति हा.से. के सर्वसुविधा युक्त नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन समारोह 10 फरवरी को

सेंधवा। शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हा. से. स्कूल अंग्रेजी माध्यम के सर्वसुविधा युक्त नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन समारोह 10 फरवरी 2025 को जोगवाड़ा रोड़ स्थित स्कूल परिसर पर आयोजित है।
समिति उपाध्यक्ष रविन्द्रसिंह मण्डलोई एवं सचिव शैलेष कुमार जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एवं विशिष्ट अतिथि नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती बसंतीबाई यादव रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष बी.एल. जैन करेंगे।
आपने बताया कि सन् 1954 के पूर्व सेंधवा में 8वीं तक शासकीय स्कूल संचालित होती थी। कक्षा 9वीं के बाद यहाँ के विद्यार्थियों को आगामी अध्ययन हेतु खरगोन, बड़वानी, इंदौर जाना होता था, लेकिन हर विद्यार्थी बाहर जाने में समर्थ नहीं होता था। इस गंभीर समस्या की ओर यहाँ के शिक्षा मनीषीयों का ध्यान आकर्षित हुआ और सन् 1954 में शिक्षा प्रसारक समिति का गठन किया गया एवं नेहरू स्मृति उ.मा. वि. सेंधवा की स्थापना की गई। पश्चात् विद्यार्थियों को सेंधवा में महाविद्यालय नहीं होने के कारण समस्या आने लगी, तब 1964 में नेहरू स्मृति महाविद्यालय 10 एकड़ परिसर में वर्तमान के पुराने मुंबई, आगरा राजमार्ग पर बनाया गया। लेकिन अनेक प्रकार की समस्याएँ आने के कारण 10 एकड़ भूमि एवं भवन सहित यह महाविद्यालय सन् 1974 में राज्य शासन को सौप दिया गया, पश्चात् पुनः नेहरू बाल विनय मंदिर की स्थापना कर हिन्दी माध्यम की हा. से. स्कूल तथा सन् 2008 में आंग्रेजी माध्यम की हा. से. स्कूल प्रारंभ की गई तथा 2006 में स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय के नाम से बी.एड़, एवं डी.एल.एड. कोर्स प्रारंभ किये गए।
संस्था अध्यक्ष बी.एल. जैन ने बताया कि पश्चिम् निमाड़ जिले की यह सबसे पुरानी चौरिटेबल संस्था है जहाँ क्षेत्र के जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में गुणात्मक शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते है। इस संस्था में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान की आवश्यकताओं को देखते हुए एक सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण संपन्न होने जा रहा है। संस्था द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य गतिविधियाँ संचालित की जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!