रोजगार दो नशा नही को लेकर युथ कांग्रेस का जन आंदोलन बैरिकैड्स पर चढ़कर की जमकर नारेबाजी……. अधिकारियों से हुई बहस
त्रिमुर्ति चौराहे से बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले कार्यकर्ता, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे - कलेक्टर से फोन पर चर्चा के बाद समाप्त किया धरना
आशीष यादव धार
बेरोजगारी, नशे और युवाओं के मुद्दों पर आवाज़ उठाते हुए युवक कांग्रेस ने ” रोजगार दो नशा नही ” अभियान को लेकर जिला स्तरीय बड़ा आंदोलन गुरुवार को दोपहर के समय किया गया। आंदोलन में शामिल होने के लिए मितेंद्र दर्शन सिंह यादव भी पहुंचे थे। त्रिमुर्ति स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में त्रिमुर्ति चौराहे से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले। युथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। कलेक्टर गेट पर भारी नाकाबंदी के साथ एसटीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई थी। आंदोलन के अंत मे एडीएम अश्विन कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, पीयूष ग्वाल, शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, बंटी डोड़, अरविंद नायक , टोनी छाबड़ा, राकेश डोड़, भानू जहाजपुरिया, युथ कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मुफ्फु सैफी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तीखी बहस के बाद धरना – कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंची तो मुख्य गेट पर बैरिकैडिंग कर प्रशासन ने रैली को रोक दिया। कार्यकर्ता ने बैरिकैडिंग का विरोध करने लगे। इस बीच कई कार्यकर्ता बैरिकैड़स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच कुछ कार्यकर्ता बैरिकैडिंग से कुदकर दूसरी और पहुंच गए जहां पुलिस और कार्यकर्ता में हल्की झड़प भी हुई।
कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, इसी बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार और प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर धरना दे दिया, काफी समझाईश के बाद भी कार्यकर्ता नही माने और नारेबाजी करते रहे। एसडीएम रोशनी पाटीदार और सीएसपी रविन्द्र वास्कले ने कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझाईश दी जिसके बाद एडीएम अश्विन कुमार ज्ञापन लेने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे।
करीब आधे घटे तक नारेबाजी करने के बाद एसडीएम रोशनी पाटीदार ने प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव की कलेक्टर प्रियंक मिश्र से फोन पर चर्चा करवाई। फोन पर हुई चर्चा में मितेंद्र सिंह यादव ने बेरोजगारी, रोजगार, और नशे से युवाओं को बचाने नर्मदा तटों पर शराबबंदी जैसे मुद्दों को कलेक्टर को अवगत कराया और ज्ञापन भी एडीएम अश्विनी कुमार को सौंपा। प्रर्दशन के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह टोनी छाबड़ा ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि धार शहर का पुरातात्विक महत्व है के साथ कई प्राचीन मंदिर भी यहां मौजूद है इसी दृष्टि के साथ शहर की शराब दुकानें भी बंद होनी चाहिए।