धारमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

नर्मदा टापू स्तिथ बिल्वा मृतेश्वर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, 5 करोड़ 66 लाख स्वीकृत,भूमि पूजन करने धरमपुरी आएंगे मुख्यमंत्री यादव

नागरिकों ने किया मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन, शिवरात्रि के पूर्व आने की अनुमति दी

आशीष यादव धार

धरमपुरी स्थित नर्मदा नदी के टापू पर बना बिल्वा मृतेश्वर महादेव मंदिर सवरेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए 5 करोड़ 66 लाख 93 हज़ार की राशि जारी की है। एमपी हाउसिंग बोर्ड द्वारा टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। 6 फरवरी को टेंडर ओपन होने के बाद चयनित एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। इधर विधायक कालूसिंह ठाकुर के साथ धरमपुरी के नागरिकों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नागरिक अभिनंदन कर उन्हें धरमपुरी आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री यादव ने न्योता स्वीकार कर शिवरात्रि के पहले धरमपुरी आकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन करने की स्वीकृति दी है।

दरअसल धरमपुरी के नर्मदा टापू पर स्थित प्राचीन बिल्वा मृतेश्वर मंदिर धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है। मंदिर के कायाकल्प के साथ योजना बनाकर धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से राशि की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस विषय में जानकारी एकत्रित कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। एक माह के अंदर ही मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 66 लाख 93 की राशि जारी की है। कायाकल्प की अवधि 15 माह निर्धारित की गई है। प्राचीन बिल्वा मृतेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। ओकारेश्वर ,महेश्वर, धरमपुरी ,मांडू इंदौर और उज्जैन पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सर्किट बन सकेगा।

महर्षि दधीचि की प्रतिमा का होगा अनावरण:
धरमपुरी के विधायक कालू सिंह ठाकुर ने चर्चा में बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की क्षेत्र को यह बड़ी सौगात है। हम सब की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए यह बड़ी राशि जारी हुई है। आज हमने धरमपुरी के नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नागरिक अभिनंदन किया और उन्हें भगवान बिल्वा मृतेश्वर का चित्र भेंट किया। ठाकुर ने आगे बताया कि मंदिर में भगवान महर्षि दधीचि की प्रतिमा भी लगाई जाएगी जिसका अनावरण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है और इसी सप्ताह या शिवरात्रि के पूर्व भूमि पूजन का कार्यक्रम तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!