मुख्य खबरेविविधसेंधवा

सेंधवा। लायंस कान्वेंट स्कूल में मनाया वसंत पंचमी पर्व


सेंधवा।
लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को बुद्धि, कला और संगीत की देवी माता सरस्वती के प्रकटोत्सव का पर्व वसंतोत्सव परंपरा अनुसार उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत नायर ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने माता सरस्वती की स्तुति प्रार्थना सुंदर भजन के माध्यम से की। वसंत पंचमी पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज हिन्दी साहित्य के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जन्म भी हुआ था। आज से ही वसंत ऋतु का आगमन भी होता है। बसंत पंचमी पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें इन बच्चों ने मोर पंखों की सहायता से बहुत ही आकर्षक और सुंदर चित्र बनाए। जिन्हें सभी ने खूब सराहा। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रशांत नायर ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति में परिवर्तन का पर्व है। जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। यह हमें सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है और मन मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह पर्व हमें संदेश देता है कि हम नई ऊर्जा और उत्साह के साथ में अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। अच्छी विद्या के साथ-साथ अनुशासन में रहते हुए श्रेष्ठ नागरिक बने। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. अतुल पटेल, सचिव नीलेश मंगल तथा क्लब के पदाधिकारियों ने इन विद्यार्थियों द्वारा निर्मित सुंदर चित्रों को सराहा और वसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!