विलुप्त हो रहे अनाज का जायकेदार लुत्फ उठाएंगे शहरवासी, नगर निगम के शुरू की श्री अन्न व्यंजन स्टॉल । यहां स्वाद के साथ सेहत भरे कुटकी डोसा, कुटकी खीर, रागी इडली, कंगनी डोसा मिलेगा
खंडवा। मुश्ताक मंसूरी।खंडवा में मिलेट्स के व्यंजनों को लोगों की दैनिक खान-पान की आदतों में शामिल करने के लिए खंडवा के एक स्व सहायता समूह ने अच्छी पहल की है। इस सहायता समूह की महिलाएं रागी , कोदा ,कुटकी, कंगनी ज्वार और बाजार जैसे मोटे अनाज से इडली, डोसा, पराठे ,भजिए और दही बड़े जैसे व्यंजनो का स्टाल शुरू किया है। उनके इस प्रयास में खंडवा नगर निगम ने भी उन्हें सहयोग किया।
स्वयं सहायता अध्यक्ष स्मिता बरोले ने कहा खंडवा नगर निगम चौराहे पर आज से मोटे अनाज का नाश्ता करने वालों के लिए एक स्टाल की शुरुआत हुई है। खंडवा की संतोषी माता स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मोटे अनाज को लोगों की जुबान तक पहुंचाने के लिए यह पहल शुरू की है। अब यहां लजीज व्यंजन सस्ते दामों पर लोगों को मिलेंगे इससे मिलेट्स की पहुंच लोगों के घर तक पहुंचेगी और लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। मोटे अनाज के यह व्यंजन शुगर, एसिडिटी और ब्लड प्रेशर वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद होंगे।
महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मोटे अनाज को देश दुनिया तक पहुंचाने की पहल शुरू की थी। उन्होंने देशवासियों से भी मोटे अनाज का उपयोग करने की अपील की है। इसी को ध्यान में रखते हुए खंडवा नगर निगम ने स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाओं को जगह उपलब्ध कराई। यहां पर यह महिलाएं मोटे अनाज से लजीज व्यंजन सस्ते दामों पर बेचने का काम शुरू करेंगी। इससे स्वस्थ सहायता समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेगी और मोटे अनाज के व्यंजन कम दामों पर लोगों की नाश्ते की प्लेट में पहुंचेंगे। खंडवा की महापौर अमृता यादव ने स्व सहायता समूह के इस स्टाल का शुभारंभ कर इस इनके व्यंजनों की क्वालिटी की प्रशंसा करते हुए मिलेट्स से बने व्यंजनों को अपने दैनिक खान-पान की आदतों में शामिल करने की अपील की।