इंदौर

अग्रसैन सोशल ग्रुप के वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।

सुरेश गुप्ता अध्यक्ष, राजेंद् कुमार गुप्ता महा मंत्री

इंदौर। अग्रसैन सोशल ग्रुप के वार्षिक चुनाव होटल अरिहंत में ग्रुप के प्रमुख मार्गदर्शक  प्रेमचन्द गोयल के मार्गदर्शन में निर्विरोध सम्पन्न हुए। ग्रुप की नियमावली अनुसार हर वर्ष एक नये सदस्य को अध्यक्ष बनाया जाता हैं। इसी क्रम में ग्रुप के वरिष्ठतम सदस्य एस आर गुप्ता को वर्ष 2025 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेन्द्र गुप्ता ,कोषाध्यक्ष कमलेश मित्तल एवं सह सचिव राजकुमार बंसल मनोनीत किये गये। 12 सदस्यीय संचालक मण्ड़ल में विनोद गोयल प्रो गोविंद सिंघल संजय मंगल बी एम गुप्ता राजू बंसल गोपाल गर्ग शरद गोयल सतीश गोयल अरुण गोयल महेंद्र सिंघल मनीष अग्रवाल रमेश एरन संचालक मनोनीत किये गये।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग ,प्रमुख संचालक शिव जिन्दल ने बताया की नये नियमानुसार अब एक सदस्य सिर्फ एक बार ही अध्यक्ष बन पायेगा एवं हर वर्ष चालू वर्ष का उपाध्यक्ष ही अगले वर्ष अध्यक्ष बनेगा। याने आने वाले वर्ष का अध्यक्ष भी इसी वर्ष तय हो जाएगा।
राजेश गर्ग ने बताया की इस वर्ष ग्रुप कई समाज कल्याण की योजनाओं पर कार्य करेगा वही प्रतिवर्षानुसार पर्यावरण हेतु 1000 से अधिक पेड़ लगाने हेतु भी संकल्पित है। साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान बालिकाओ को सायकिल वितरण खुली चित्र कला स्पर्धा महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण केरियर काउंसिलिंग जैसी योजनाओं पर भी कार्य करेगा। 27 28 दिसंबर को 39 वा अ भा अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। अग्रवाल समाज की जन गणना कार्यक्रम गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होगा इस हेतु पूरे इंदौर में सभी वार्डो मे जनगणना संयोजको की नियुक्ति जारी है ।वार्षिक साधारण सभा मे अग्रसैन सोशल ग्रुप महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!