बड़वाह। कांग्रेस ने मनाया गणतंत्र दिवस…फहराया राष्ट्रीय ध्वज…
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250126-WA0028-780x470.jpg)
कपिल वर्मा बड़वाह। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा राजेंद्र सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष किए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल जैन, डोंगर सिंह खंडाला, वरिष्ठ नेता प्रदीप सेठिया, पुष्पा शर्मा, किसान कांग्रेस के कृष्ण गोपाल दांगी, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष संतोष मालवीय, सेवादल के शहर अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, एडवोकेट रमेशचंद्र हिरवे, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष जैन, पार्षद सुनील चौधरी, बदरी पटेल, मनीष जैन, नाजिम खान, राजू व्यास, प्रकाश जैन आदि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।