बड़वानी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बड़वानी निकाय होगी पुरस्कृत
बड़वानी। स्वच्छ भारत मिशन शहरी भोपाल द्वारा बड़वानी निकाय को बेहतर प्रदर्शन के लिए 24 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे संचालनालय के भूतल स्थित सभागार में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को उपस्थित होकर पुरुस्कार प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया।
भारत सरकार द्वारा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे जिला कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग के मार्गदर्शन एवं निकाय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, पार्षदगण द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही नागरिकों में जनजागरूकता फैलाई गई। साथ ही विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, छात्र छात्राओं ने नगर में रैली/नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता सभाएं आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाकर उच्च प्रदर्शन किया। जिसमें शासन को कार्यक्रम के फोटोज एवं वीडियोग्राफी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।