धारमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

जय बापु, जय भीम, जय संविधान, अभियान यात्रा : यूकां प्रदेश अध्‍यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह बोले – बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों पर सरकार ने बड़े टैक्‍स लगाए

मोहन टॉकीज पर नुक्‍कड़ सभा को किया संबोधित, पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र

आशीष यादव धार

27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जय बापु, जय भीम,जय संविधान,अभियान को लेकर आज धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह यादव भी पहुंचे और नुक्‍कड़ सभा को संबोधित कर यात्रा में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगो के पहुंचने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा की रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों , बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों आदि पर सरकार बड़े बड़े GST लगा रही है वही सोने चांदी पर कम जीएसटी लगाना भेदभाव नही तो क्या है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भी सरकार को जमकर घेरा।
पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र : कार्यक्रम के बाद वे बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए जिसमे सरदारपुर , राजगढ़,मनावर मांडू में नगर अध्यक्ष व प्रभारीयो को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवम् पदाधिकारियों की मीटिंग ली।

कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुजीब कुरेशी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)पियूष गवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर टोनी छाबड़ा, राजेश पटेल, प्रकाश नायक, गणेश खेर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिजवा, शहर अध्यक्ष अरविंद नायक, मनोज चौहान, बंटी वर्मा, मनीष भार्गव, फुलचंद जी, सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, आकर्षक शर्मा विक्की, यादव दीपक उपाध्याय, कुंदन शिवाजी उजले, अर्पित बाबा, मोहम्मद अली, सुनील चौहान, मोहन डामोर, शकील खान, शकील टेलर, वाकिफ भाई, राहुल परिहार, इमरान खान, संजू मालवीय, रवि योगी, चेतन खेर, विक्की राठौड़, चेतन राठौर, चेतन परमार, संदीप जे के, मोहम्मदअली ,इमरान कादरी, वसीम शेख, तनवीर पटेल शिवम राठौड़, विकास बारिया, पवन मालवीय, करण गावर, प्रदीप शरण,अतुल चौहान संजय प्रजापत आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण रोहित कामदार ने दिया व कार्यक्रम का संचालनजिला प्रवक्ता जीतू बाबा चौहान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!