सेंधवा
सेंधवा। स्वामी विवेकानंद जयंती से होगा सूर्य नमस्कार का शंखनाद
सेंधवा। विद्या भारती मालवा के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर सेंधवा में दिनांक 12 जनवरी 2025 रविवार से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विद्यालय में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के भैया- बहिन एवं आचार्य दीदी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करेंगे। इसका समापन दिनांक 23 जनवरी 2025 सुभाष चंद्र बोस जयंती पर होगा। सूर्य नमस्कार अपने आप में एक पूर्ण आसान है। सूर्य नमस्कार करने से बुद्धि तेज होती है और शरीर बलिष्ठ होता है। इससे पूर्व विद्यालय में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। उक्त जानकारी प्राचार्य मुकेश पाटिल द्वारा दी गई।