बड़वानी

खेतिया में विकसित मप्र 2047 पर जनसंवाद


खेतिया। राजेश नाहर।
भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विकसित मध्य प्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट हेतु चर्चा हेतु नगर परिषद खेतिया द्वारा नप परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस जन संवाद कार्यक्रम में2047 मे स्वतंत्रता के 100वर्ष पर भारत को एक विकसित राष्ट्र के रुप मे देखना है। इस विजन का उद्देश्य एक समावेशी टिकाऊ और राष्ट्र निर्माण करना है विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण करना है ।इस जन संवाद चर्चा में विशेष रूप से युवा गरीब किसान और महिलाओं का कल्याण, समावेशी विकास सुनिश्चित करना, समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं का सम्मान हो ,राज्य के प्राकृतिक आर्थिक और मानव संसाधनों की क्षमता का पूर्ण उपयोग करना है।ऐसे विषयों पर जनसंवाद में नागरिकों के सुझाव लिए गए।कृषि आधारित उधोग, रोजगार हेतु कौशल विकास कार्यक्रम,किसानों व नारी को सक्षम बनाने,संचार व आवागम सहित विभिन्न सुझाव दिए गए।,जनसंवाद कार्यक्रम को मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले एवंम नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर ने संबोधित किया।इस अवसर पर नप अध्यक्षश्री दशरथ आनंदाजी निकुम , उपाध्यक्ष चेतन संचेती, लोक निर्माण समिति के सभापति सचिन पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश राजपूत,स्थापना प्रभारी अशोक शर्मा सहित कर्मचारी, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक शिन्दे ने किया।जन संवाद के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर जनसंवाद का समापन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!