खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सीएम राइज विद्यालय की छात्रा का राष्ट्रीय एथेलेटिक्स स्पर्धा में हुआ चयन….

कपिल वर्मा बड़वाह। सीएम राइज शा. कन्या. उमा वि की छात्रा का चयन राष्ट्रीय एथेलेटिक्स स्पर्धा 400 मीटर रिले रेस हेतु हुआ हैं। जिसको लेकर स्कूल मे छात्राओं में काफी उत्साह नजर आया। खेल प्रशिक्षक डीएस चौहान ने शनिवार शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की छात्रा कुमारी सोनिया पिता बालाराम वर्मा कक्षा 12 वी कला समूह ने संभाग एवं राज्य स्तर की 68 वी शालेय खेलकूद प्रतियोगिता एथेलेटिक्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इस आधार पर छात्रा का चयन झारखंड में होने वाली सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय एथेलेटिक्स स्पर्धा 4×400 रिले रेस हेतु किया गया है। डीएस चौहान ने बताया कि सीएम राइज शासकीय कन्या शाला के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ हैं। स्पर्धा के पूर्व 30 दिसम्बर से 3 जनवरी तक छतरपुर में एथेलेटिक्स का कोचिंग केम्प आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें भाग लेने के पश्चात 5 से 8 जनवरी तक मध्यप्रदेश के दल के साथ रांची झारखंड में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। छात्रा की इस उपलब्धि ने विद्यालय शहर एवं जिले का गौरव बढ़ाया हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे,विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीएस पिपलोदे, प्राचार्य हंसा कानूडे,उप प्राचार्य निर्मल चौधरी सहित विद्यालय परिवार ने आगामी प्रतियोगिता हेतु बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!