धारमुख्य खबरे

धार; पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर, भाजपा नेता के भाई पर गोली चलाने वालों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल

धार। अमन चौहान। धार में इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पास लबरावदा फाटे के पास पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने गोलियां चली। पुलिस के एनकाउंटर में दो अपराधी घायल हुए है। 24 नवंबर को भाजपा नेता के भाई पर धार में दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी अन्ना और उसका साथी फरार चल रहे थे। पुलिस के लिए यह चुनौती बना हुआ था।

आज शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अन्ना और उसका साथी राहुल छोटा नागदा से धार की तरफ आ रहे हैं। तभी पुलिस ने बाईपास के नजदीक चारों तरफ से घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी को पुलिस की भनक लगी। वह भागने लगे और इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस की गाड़ी पर गोलियां लगी। पुलिस ने अपनी सुरक्षा करते हुए दोनों आरोपियों पर फायरिंग की। जिससे दो गोली अन्ना के पैर में लगी और एक गोली राहुल के पैर में लगी। जिससे दोनों घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उन्हें गिरफ्तार करके ,सीधे जिला चिकित्सालय भेजा गया।

24 नवंबर को गोली चलाने के मामले के मुख्य आरोपी अन्ना पर पुलिस ने 10,000 का इनाम घोषित कर रखा था। अन्ना के ऊपर इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आज दोनों का शॉर्ट एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!